logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

संजय राउत का बाहर आने का रास्ता हुआ साफ़, हाई कोर्ट ने ईडी की याचिका की खारिज


मुंबई: शिवसेना सांसद और पात्र चॉल घोटाले मामले में जेल में बंद संजय राऊत के बाहर आने का रास्ता साफ़ हो गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय के उस याचिका को ख़ारिज कर दिया जिसमें पीएमएलए कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी। अदालत के इस आदेश के बाद राऊत जेल से बाहर का रास्ता पूरी तरह साफ़ हो गया है। इसके पहले एमपीएमएलए कोर्ट ने भी ईडी की याचिका  ख़ारिज कर दी थी। राऊत 102 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे। 

स्वागत की शुरू हुई तैयारियां

अदालत से जमानत मिलते ही राउत के आवास पर स्वागत की तैयारी शुरू हो गई है। परिवार ने राउत जा जंगी स्वागत करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत पुरे घर को लाइटों से सजाने का काम शुरू कर दिया है। इसी के साथ पुरे घर और उसके बाहर एलईडी लाइट लगाई गई है।

वहीं राउत के छोटे के भाई अनिल राउत ने ख़ुशी जताई। इस दौरान उनके आंसू भी निकल गया। निर्णय पर बोलते हुए कहा, "ये खुशी के आंसू हैं। आज से हमारी दिवाली शुरू हो रही है। सत्यमेव जयते! हमें 100% विश्वास था कि (उन्हें रिहा कर दिया जाएगा), उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। ये सब जानबूझकर किया गया।"

31 जुलाई को किया था गिरफ्तार 

संजय राउत को मेल घोटाला मामले में 31 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें ईडी की हिरासत में रखा गया था। संजय राउत की जमानत के लिए कई दिनों से प्रयास चल रहे थे। अंतत: विशेष पीएमएलए कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। अदालत ने उसे दो लाख रुपये के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया।