logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

संजय राउत ने कहा- पीएम, गृहमंत्री और उपमुख्यमंत्री से करूँगा मुलाकात, फडणवीस बोले- मुझे कोई दिक्कत नहीं


मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत तीन महीने से ज्यादा समय बाद जेल से बाहर आए हैं। गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, वह जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करूंगा। राउत के इस  बयान पर  फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, मैं सभी से मिलता हूँ, इसलिए राउत अगर मिलते आते हैं तो मैं उनसे मिलूंगा। मुझे कोई दिक्कत नहीं है।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, राउत ने जो कहा, मैंने नहीं सुना। यदि आप मुझसे मिलने के लिए कहते हैं, तो मैं सभी से मिलने जाता हूं। देवेंद्र फडणवीस ने कहा, इसमें कोई समस्या नहीं है।

पहले अपने नेताओं को कराएं चुप 

राउत ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में फडणवीस से राजनीति में कड़वाहट दूर करने की मांग की। जिसपर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, राजनीति से कटुता को दूर करना है तो हम सबको मिलकर फैसला करना होगा। यह कोई एक पार्टी तय नहीं कर सकती। उन्होंने उद्धव ठाकरे को सलाह दी कि अपने नेताओं को भी चुप रहने और दूसरों को बोलने की प्रथा बंद कर देनी चाहिए।