logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

पवार और ठाकरे पर बोलने वाले अपना कृतृत्व देखें,बावनकुले को संजय राऊत का ज़वाब


मुंबई: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रमुख शरद पवार और शिवसेना ( ठाकरे ) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर की गई हालिया टिप्पणी का संजय राऊत ने जवाब दिया है.राऊत ने मुंबई में कहा की हम पर कीचड़ उछलकर प्रसिद्धि पाने वालों यह काम बंद करना चाहिए। संजय राऊत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की शरद पवार और उद्धव ठाकरे राज्य ही नहीं देश के प्रमुख नेता है.खुद पर ध्यान आकर्षित करने के लिए अगर कोई हम पर कीचड़ उछाल रहा है तो इसका साफ मतलब है की वो अपने खुद के काम पर खड़े नहीं हुए है.पवार और उद्धव ठाकरे जैसे नेताओं पर कुछ बोलने से पहले जो ऐसा बोल रहे है अपने कृतृत्व को देखना चाहिए।सिर्फ अमर्यादित सत्ता है इसलिए आप ऐसा कहेंगे तो जवाब देने के लिए तैयार है लेकिन हम नहीं कर रहे तो आप भी मत करें।