logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Shivsena Crisis: उद्धव ठाकरे को SC से बड़ा झटका, चुनाव आयोग की कार्रवाई पर रोक लगाने से किया इनकार


नई दिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने ठाकरे गुट की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग की कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कार दिया। इसी के साथ आयोग को यह निर्णय लेने की अनुमति दे दी कि शिवसेना का कौन सा धड़ा असली है और किसे शिवसेना का चुनावी चिन्ह दिया जाना चाहिए। मामले के लिए गठित पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए यह बात कही। उच्चतम न्यायालय के इस आदेश के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित उनके विधायकों को बड़ी राहत मिली है।  

चुनाव आयोग ने शुरू की सुनवाई 

अदालत के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने असली शिवसेना कौन है इसपर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अदालत के आदेश के बाद आयोग ने एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई शुरू करने का ऐलान कर दिया है। ज्ञात हो कि, मुख्यमंत्री शिंदे ने आगामी समय में होने वाले मुंबई सहित अन्य मनपा चुनाव को देखते हुए आयोग से चुनाव चिन्ह और पार्टी को लेकर जल्द से जल्द निर्णय देने की मांग की थी।