logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

लव ज़िहाद के ख़िलाफ़ क़ानून बनाये राज्य सरकार-चंद्रशेखर बावनकुले



मुंबई: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मांग की है की राज्य में लव ज़िहाद के ख़िलाफ़ क़ानून बनाया जाये। मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बावनकुले ने कहा की वो सरकार से अपनी पार्टी की ओर से मांग करेंगे की सरकार इस विषय को लेकर क़ानून बनाये। उन्होंने यह भी कहा की राज्य में लव जिहाद के मामले काफ़ी बढे है मौजूदा सरकार बीते कुछ वक्त में सामने मामलों को लेकर संजीदा है और ऐसे प्रकरणों को खोजा जा रहा है.लेकिन हम यह मांग करेंगे की इसे लेकर राज्य सरकार कड़ा क़ानून बताये और केस को फास्ट ट्रक कोर्ट में चलाये जाने का प्रावधान किया जाये। बावनकुले ने यह भी आरोप लगाया की पिछली महाविकास आघाड़ी सरकार ने इस विषय को लेकर जानबूझकर अनदेखी की लेकिन मौजूदा सरकार इसे लेकर बेहद संजीदा है और इस पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

 
18 महीने तक राज्य के मुख्यमंत्री कांच के कमरे में बंद थे 
बावनकुले ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा की जो उद्योग हाल के दिनों में वापस गए है उसके पीछे सिर्फ पूर्व सीएम जिम्मेदार है.ढाई साल के कार्यकाल के दौरान सीएम मंत्रालय तक नहीं गए.उन्होंने खुद को एक कांच के कमरे में बंद कर रखा था.उनके खुद के प्राइवेट सेक्रेटरी को मिलने में चार-चार घंटे लग जाते थे.निवेश को लाने के लिए उद्योजकों से लगातार संपर्क रखना पड़ता है.कई मंत्रालयों की मंजूरी देनी होती है.मिलना-जुलना पड़ता है लेकिन ठाकरे गैरमौजूद रहे उनके इसी स्वाभाव की वजह से राज्य से उद्योग बाहर गए.

 
रात दो बजे भी फडणवीस देते है ज़वाब 
बावनकुले ने दावा किया की उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रात के दो बजे की मैसेज और फोन का जवाब देते है.सीएम एकनाथ शिंदे और डीसीएम देवेंद्र फडणवीस 18-18 घंटे काम करते है वो हमेशा आम लोगों के लिए उपलब्ध है.इसलिए जितना काम बीते ढाई साल में नहीं हुआ उतना काम ढाई महीनों में हो गया है.इसलिए उन्हें यकीन है की जितने उद्योग बीते ढ़ाई वर्षों में राज्य से गए है उससे दुगुना निवेश ढाई साल में वापस आयेगा।