logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

अनिल देशमुख को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत-सर्वोच्च अदालत ने जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई किये जाने का हाईकोर्ट को दिया निर्देश


मुंबई- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को सुप्रीम कोर्ट ने  राहत दी है. सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट को अनिल देशमुख की जमानत अर्जी पर तुरंत सुनवाई और फैसला करने का आदेश दिया है. न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने कहा कि अनिल देशमुख की जमानत याचिका 21 मार्च से लंबित है। जिस पर सुनवाई होनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा “जमानत आवेदन दर्ज करने वाले किसी भी व्यक्ति की जायज उम्मीद होती है कि उसकी याचिका का जल्द से जल्द निपटारा किया जाएगा। पीठ ने यह भी कि कहा, "जमानत याचिका लंबित रहना अनुच्छेद 21 के तहत प्राप्त अधिकार के साथ असंगत है।"इसलिए  याचिका पर इसी हफ्ते सुनवाई हो और इस पर तुरंत फैसला लिया जाएगा।"

बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट में एन जे जामदार के समक्ष मामले की सुनवाई चल रही है. अनिल देशमुख को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नवंबर 2021 में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।