logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

भाजपा-शिंदे गुट सरकार में शुरू हुई खटपट, उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने मंत्री को लगाई फटकार


मुंबई: एकनाथ शिंदे सरकार को बने अभी तीन महीने पूरे होने वाले हैं। लेकिन उसमें खटपट शुरू होने की जानकारी सामने आई है। मीडिया में चल रही खबरों की माने तो उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार को फटकार लगाई है। ये सब सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में हुआ। 

मीडिया में चल रही खबरों की माने तो फडणवीस ने सत्तार को मुख्यमंत्री कृषि सम्मान योजना की घोषणा के पहले ही सार्वजनिक करने को लेकर फटकार लगाई है। फडणवीस ने अब्दुल सत्तार समेत जल्दबाजी करने वाले मंत्रियों को आपसी सहमति से किसी भी फैसले की घोषणा न करने की कड़ी चेतावनी दी है। उपमुख्यमंत्री के साथ मुख्यमंत्री शिंदे ने भी सभी मंत्रियों को चेतावनी दी है। 

योजना बनने से पहले ही मीडिया में आई 

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना देश में लागू है। इसी योजना की तरह राज्य सरकार भी राज्य में नई सम्मान योजना शुरू करने पर विचार कर रही है। शिंदे-फडणवीस सरकार में मंत्री इस योजना के क्रियान्वयन पर अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, यह जानकारी तब मीडिया में लीक हो गई जब इस योजना के बारे में कुछ भी तय नहीं किया गया था।

सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीधे कैबिनेट बैठक में ही इस मुद्दे को उठाया। फडणवीस ने कृषि मंत्री सत्तार को आड़े हाथों लिया और इस जानकारी को लीक करने के लिए उनसे जवाब मांगा।

कहा- केवल सोच रहे हैं

फडणवीस ने सवाल करते हुए पूछा कि, जब किसान सम्मान योजना को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है तो आपने इस जानकारी की घोषणा कैसे की? फडणवीस के साथ मुख्यमंत्री शिंदे ने सत्तार से इसका जवाब भी मांगा। मिली फटकार के बाद सत्तार ने स्थिति को संभालने की कोशिश करते हुए कहा कि, उन्होंने मीडिया को यह नहीं बताया कि निर्णय लिया गया है, लेकिन वह इसके बारे में सोच रहे हैं।