logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

सांसद राणा पर जाँच को लेकर कोर्ट की तल्ख़ टिप्पणी,कहां "क्या पुलिस मैनेज हो गयी है"?



मुंबई: अमरावती की सांसद नवनीत कौर राणा से अदालत में शुरू एक मामले की जाँच को लेकर अदालत ने पुलिस पर ख़ासी नाराजगी जताई है और तल्ख़ टिप्पणी करते हुए कहां है की क्या पुलिए मैनेज हो गयी है? इस मामले में अदालत ने पुलिस को फटकार भी लगाई है.शिवड़ी स्थित मजिस्ट्रेट कोर्ट में मामले की जाँच कर रही पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक ने अदालत से जाँच के लिए और समय की मांग की इससे नाराज मजिस्ट्रेट ने कहा की अदालत के आदेश का पालन होता दिखाई नहीं दे रहा है.मामले का आरोपी अगर महाराष्ट्र में ही है तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही.अदालत ने सख़्त लहज़े में टिप्पणी करते हुए कहां की "क्या पुलिस मैनेज हो गयी है"? अदालत ने अतिरिक्त समय की मांग को भी स्वीकार करते हुए जल्द कार्रवाई का निर्देश दिया है.मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी।

यह मामला फर्जी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट से जुड़ा हुआ है.सांसद राणा और उनके पिता हरभजन सिंह कुंडलेस के ख़िलाफ़ जाति प्रमाणपत्र के लिए फर्जी स्कुल लिविंग सर्टिफिकेट जमा करने के आरोप में मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है.इस मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राणा के ख़िलाफ़ ग़ैरज़मानती वारेंट जारी किया है. और पुलिस को अमल करने का निर्देश दिया है.राणा ने आदेश को सत्र न्यायालय में चुनौती दी है.