'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमुक्ती योजना-२०२६' की दूसरी सूचि जारी, अमरावती और नागपुर के हजारो किसानों का कर्जा माफ़
नागपुर/मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमुक्ती योजना-२०२६' की दूसरी सूचि जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार राज्य के 3,55,614 किसानों का कर्जा माफ़ किया गया है। जिसमें सबसे ज्यादा संभाजीनगर संभाग के किसानों का समवेश है। वहीं अमरावती और नागपुर संभाग के भी हजारो किसानो का सरकार ने कर्ज माफ़ किया है।
वियो: तान्हा पुलिस के मौके पर राज्य सरकार की पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमुक्ती योजना-2026 के तहत किसानों की बहुप्रतीक्षित दूसरी सूची जारी कर दी गई। इस चरण में राज्यभर के 3 लाख 55 हजार 614 किसान कर्जमाफी के लिए पात्र पाए गए हैं। सबसे ज्यादा लाभार्थी छत्रपति संभाजीनगर संभाग के 1 लाख 95 हजार 899 किसान हैं। वहीँ विदर्भ के नागपुर और अमरावती संभाग के भी हजारों किसानों का कर्ज माफ़ किया गया है।
जारी सूची के अनुसार, अमरावती संभाग के 71 हजार 796 किसान, नागपुर संभाग के 34 हजार 520, नाशिक संभाग के 34 हजार 520, पुणे संभाग के 23 हजार 117 और कोंकण संभाग के 4 हजार 811 किसान दूसरी सूची में शामिल हैं।
यह सूची जिलानिहाय और बैंकनिहाय जारी की गई है। संबंधित बैंक शाखाओं, विकास सोसायटियों और ग्राम पंचायतों में भी सूची उपलब्ध कराई गई है। दूसरी सूची में शामिल किसानों से 31 मार्च 2026 तक की कर्ज बकाया राशि की जांच कर नजदीकी ‘आपले सरकार सेवा केंद्र’ में आधार प्रमाणीकरण जल्द पूरा करने की अपील की गई है। आधार प्रमाणीकरण पूरा होने के बाद कर्जमाफी की राशि सीधे किसान के बैंक खाते में जमा की जाएगी।
ज्ञात हो कि, सरकार 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2025 के बीच वितरित और 31 मार्च 2026 तक चुकता नहीं किए गए फसल कर्ज को 2 लाख रुपये तक पूरी तरह माफ किया जा रहा है। इससे पहले जारी पहली सूची में आधार प्रमाणीकरण पूरा कर चुके 12 लाख 58 हजार किसानों के खातों में दो चरणों में 10 हजार 114 करोड़ 90 लाख रुपये जमा किए जा चुके हैं।
admin
News Admin