logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

पेंग्विन विकास था क्या?, अजित पवार के वार पर बावनकुले का पलटवार


नागपुर: नामीबिया से आठ चीतों को भारत लाने को लेकर राजनीति जारी है। विपक्षी दलों द्वारा लगातार केंद्र सरकार और भाजपा पर इसको लेकर तंज कसा जा रहा है। इसी बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार (Ajit Pawar) ने मोदी सरकार (Modi Government) पर तंज कसा है। पवार ने कहा कि, देश को चीता नहीं फॉक्सकॉन जैसे प्रोजेक्ट चाहिए। एनसीपी नेता के वार पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने पलटवार किया है। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा है कि, क्या पेंग्विन को लाना विकास था?

बावनकुले ने कहा, "क्या पेंगुइन लाने से राज्य का विकास होगा। आज मुंबई, महाराष्ट्र की क्या स्थिति है, राज्य का विकास नए सिरे से शुरू हो रहा है। फिलहाल विपक्ष असमंजस की स्थिति में है, इसलिए इस तरह के आरोप लगा रहा है।"

क्या कहा था अजित पवार ने?


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय अभयारण्य में चीतों को लाया गया। इस पर अजित पवार ने आलोचना की कि चीतों को खाने के लिए जिंदा जानवरों को छोड़ा जा रहा है। हालांकि, चीतों को लाने से मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होगा। राज्य वेदांता जैसी परियोजना चाहता है।