logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

जिसने मुझे फंसा कर आनंद लिया उनसे शिकायत नहीं,मोदी-शाह-फडणवीस से मिलूंगा- संजय राऊत


मुंबई: अपने आक्रामक पहचाने जाने में शिवसेना के फ़ायर ब्रांड नेता संजय राऊत के बदल गए है? यह सवाल गुरुवार को उनकी मुंबई में हुई प्रेस वार्ता देखने के बाद कोई भी लगा सकता है.इस दौरान बातचीत में राऊत अधिक विनम्र दिखे और कहां की साजिश के साथ उन्हें फंसा कर जिन लोगों ने आनंद लिया वह उनके आनंद में शामिल है और अब उनकी किसी से कोई शिकायत नहीं है.राऊत ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने काम की तारीफ़ की और जल्द ही मिलने जाने की बात कही,राऊत ने कहा जेल में रहने के दौरान अख़बार में उन्हें सरकार के बारे में जो कुछ पढ़ने को मिला उसके अनुसार सरकार ने कुछ अच्छे निर्णय लिया है जिनका स्वागत होना चाहिए। म्हाडा द्वारा गरीबों को दिए जाने संबंधी निर्णय का तो उन्होंने खास तौर से उल्लेख किया। राऊत ने कहा की वो फडणवीस समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाक़ात करेंगे। राऊत के मुताबिक असलियत में राज्य सरकार फडणवीस ही चला रहे है.
जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए राऊत ने कहा की विश्व की कोई जेल मज़ा नहीं देता जेल की संकल्पना इसीलिए बनी है.मुझे लगा था की तीन महीने हो गए है लोग मुझे भूल चुके होंगे लेकिन मेरा स्वागत हुआ.उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने मेरा ध्यान रखा.इन तीन महीनों में मेरे परिवार ने बहुत तकलीफ़ सही लेकिन मैं मान चूका हूँ की राजनीतिक जीवन मे व्यक्ति को जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। मेरे मामले में अदालत ने जो टिप्पणी की है वो अहम है.