logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रामदास तड़स की बहू ने लगाए गंभीर आरोप, सीधे प्रधानमंत्री मोदी से लगाई गुहार


नागपुर: वर्धा से बीजेपी सांसद रामदास तड़स की बहू पूजा तड़स ने शिवसेना ठाकरे गुट की नेता सुषमा अंधारे के साथ प्रेस कांफ्रेंस में अपने परिवार पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए सीधे पीएम मोदी से गुहार लगाई है. पूजा तड़स ने बच्चे के डीएनए टेस्ट की मांग करने का भी गंभीर आरोप लगाया. पूजा तड़स ने वर्धा में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है और वह रामदास तड़स के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं.

पूजा तडस के गंभीर आरोपों के बाद सुषमा अंधारे ने पीएम मोदी से पूछा कि ये कैसा मोदी परिवार है? अंधारे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सभी जानते हैं कि सांसद रामदास तड़स के बेटे ने किन परिस्थितियों में पूजा से शादी की. शादी के बाद जिस फ्लैट में उन्हें रखा गया था वह भी बिक गया और उन्हें सड़क पर आना पड़ा.

अंधारे ने कहा, “आज उसके पास अपने बच्चे की देखभाल के लिए भी कोई वित्तीय प्रावधान नहीं है. बीजेपी नेता मोदी के परिवार का दावा करते हैं, तो फिर ये कैसा मोदी का परिवार है?” 

क्या है मामला?

सांसद रामदास तड़स के बेटे पर एक युवती ने शारीरिक उत्पीड़न कर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया था. नागपुर के पुलिस महानिरीक्षक को शिकायत दर्ज कराई गई थी कि सांसद के बेटे ने उन्हें शादी का लालच देकर धोखा दिया है. आरोप के बाद सांसद तडस के बेटे की शादी आरोप लगाने वाली लड़की से हुई. लेकिन फिर पूजा तडस (शेंद्रे) ने आरोप लगाया कि झगड़े के बाद उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया.