logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

गायों के बाद हिरन में भी दिखे लम्पी के लक्षण,नागपुर के प्राणी संग्रहालय में शुरू हुई उपाय योजना


नागपुर: देश सहित राज्य भर में लम्पी का कहर जारी है। देश भर के आठ लाख से ज्यादा गाय लम्पी वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब महामारी गौ वंशों को छोड़कर जंगली जानवरों में फैलने लगा है। राजस्थान के बाड़मेर में 35 हिरन में लम्पी से संक्रमित पाए गए हैं। इस धक्कादायक जानकारी सामने आने के बाद देशभर के चिड़ियाघर में सावधानी बरता जा रहा है। इसी क्रम में नागपूर  केप्रसिद्ध महाराजबाग चिड़ियाघर प्रशासन ने भी एहतियातन सुरक्षा के उपाय अपनाने शुरू कर दिए है।

हिरनों में लम्पी वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महाराज बाग़ प्रशासन ने उपाय करना शुरू कर  दिया है। जिसके तहत जिन पिजरों में हिरण, नीलगाय को रखा जाता है,वहां कीटनाशक  का छिड़काव किया रहा है। वर्तमान में महाराज बाग चिड़ियाघर में 400 पशु-पक्षी हैं। जिनमे 2 बाघ, 4 तेंदुए, 4 भालू  ,11 नीलगाय, 113  हिरण, 33  चीतल  समेत अन्य प्राणी और पक्षी है। महाराजबाग चिड़ियाघर के प्रभारी डॉ. सुनील बावस्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि, वैसे तो इनमें से किसी भी प्राणी में लम्पी का लक्षण नजर नहीं आया है, लेकिन लम्पी से बचाव के लिए सभी उपाय अपनाये जा रहे है।

नागपुर विभाग में कुल  20 लाख 55 हजार 476 पशुधन है। नागपुर जिले में अब तक लम्पी से 3 जानवरों की मौत हो चुकी है। संभाग में कुल 25 प्रभावित गांव हैं और 258 प्रभावित पशु हैं। विभाग में अब तक 41,655 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। संभाग में, हिंगाना, सावनेर, पाराशिवनी, कामठी, नागपुर, मौदा, काटोल, कलमेश्वर, आर्वी, आष्टी, कारंजा, चंद्रपुर, भद्रावती, वरोरा, सावली नाम के 15 तहसीलों में प्रकोप है। नागपुर संभाग में वैक्सीन की 3 लाख 10 हजार डोज मिल चुकी हैं।