logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मात्रा 53 एमएम बारिश से उपराजधानी हुई पानी-पानी, जगह-जगह दिखा जलभराव; मनपा के दावों की खुली पोल


नागपुर: उपराजधनी नागपुर में मंगलवार दिन बार बदलो ने जोरदार हाजिरी लगाई। दोपहर से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर रात तक चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिले में 53 एमएम बारिश दर्ज हुई। शहर में हुई इस बारिश ने फिर से एक बार नागपुर मनपा और विकास के दावों की पोल खोलकर रख दी है। शहर के कई प्रमुख इलाके, सड़कों और कॉलोनियों में पानी भर जाने से नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर पानी इतना जमा हो गया कि गाड़ियां फंस गईं। सड़को में पानी होने के कारण गाड़ियां रेंगते हुए दिखाई दी। 

तोतलाडोह और नवेगांव खैरी के दरवाजे खुले 
नागपुर जिले हुई जोरदार बारिश से जिले के तमाम बांधो में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। बढ़ते जलस्तर के कारण जिले के तोतलाडोह सहित नवेगांव खैरी के दरवाजे खोलकर पानी को छोड़ गया।  पेंच चौरई बांध से पानी की आवक और जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण तोतलाडोह  बांध का जलस्तर बढ़ गया। जलाशय संचालन योजना के तहत प्रशासन ने दो गेट खोलकर 63.368 क्यूमेक्स पानी छोड़ा। शाम को जलस्तर बढ़ने पर रात में पहले 12 और बाद में सभी 14 गेट को 0.30 मीटर खोलकर पेंच नदी में 443.58 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। इसी तरह, नवेगांव खैरी बांध से रात 10:30 बजे आठ गेट खोलकर 253.472 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया।