logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

कोरोना के संभावित ख़तरे के बीच नागपुर जिलाधिकारी ने निकाला मास्क के प्रयोग का आदेश


नागपुर: कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए नागपुर में भी नियमों की सख़्ती का दौर शुरू हो गया है.नागपुर जिलाधिकारी विपिन इटनकर द्वारा निकले गए आदेश में सरकारी और सेमीगवर्मेंट दफ्तरों के साथ अन्य अस्थापनाओ में मास्क के इस्तेमाल की ताकीद दी गई है.हालाँकि जिलाधिकारी के इस आदेश में सख़्ती का जिक्र नहीं है लेकिन इसमें कहा गया है की कई देशों में जिस तरह से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है ऐसे में नागपुर में भी संक्रमण के बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता इसलिए मास्क का उपयोग किया जाये। आदेश में यह भी कहा गया है की मास्क कोरोना संक्रमण को रोकने में प्रभावी है इसलिए सरकारी दफ्तरों में इसका इस्तेमाल शुरू किया जाये। जिलाधिकारी का यह आदेश उनके अधीन आने वाले सभी कार्यस्थलों के लिए प्रभावी रहेगा।