logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बीसीसीआय अध्यक्ष सौरभ गांगुली का एयरलाइंस से बैग गायब हुआ,फिर मिल भी गया लेकिन उन्हें मॉल से ख़रीदने पड़े कपड़े


नागपुर - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली मैच के सिलसिले में गुरुवार को नागपुर पहुँचे थे. लेकिन जिस एयरलाइंस के विमान से वे नागपुर आये उसने गांगुली का बैग ही गंवा दिया। जिसके चलते उन्हें शहर के एक मॉल में जाकर कपडे भी खरीदने पड़े।बीसीसीआय अध्यक्ष के बैग खो जाने की शिकायत पुलिस तक भी पहुंची। हालांकि शुक्रवार सुबह उनका बैग वापस मिल जाने के बाद सब ने राहत की सांस ली।


नागपुर के जामठा स्टेडियम में शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 मैच खेला गया। इस मैच के सिलसिले में गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली भी नागपुर पहुंचे थे। हालांकि जिस एयरलाइंस से वे नागपुर आए उस एयरलाइंस में उनका बैग गुम हो गया था। नागपुर स्थित  हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सौरव गांगुली ने तकरीबन 20 मिनट तक अपने बैग का इंतजार किया  बैग लेकिन नहीं मिलने के बाद वे होटल चले गए। दादा के पास पहनने के लिए कपड़े नहीं थे लिहाजा उनको एक मॉल में जाकर नए कपड़े खरीदने पड़े। शुक्रवार सुबह उनका बैग मिल जाने के बाद उसे होटल में पहुंचाया गया जहां वह ठहरे थे. जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।