logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

भाजपा के विधायक और सांसद एक महीने की तनख्वा प्रभावितों के लिए करेंगे दान, रविंद्र चव्हाण बोले- सरकार किसानों के साथ खड़ी


नागपुर: राज्य में हो रही मूसलाधार बारिश से किसन मुश्किलें में हैं। खेतो में पानी भरे से खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। कपास, सोयाबीन, सहित विभिन्न फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। किसानों पर आएं संकट पर राज्य सरकार ने 2,215 करोड़ रूपये की मदद घोसित की है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के तमाम विधायकों और सांसदों एक महीने की तनख्वा भारी बारिश से प्रभावितो को दान करने का निर्णय लिया है। गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने यह जानकारी दी। 

चव्हाण गुरुवार को उपराजधानी नागपुर दौरे पर पहुंचे, जहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर शहर के लक्ष्मी नगर चौक पर स्वछता अभियान चलाया। इसके बाद पत्रकारों से उन्होंने बात की। राज्य में हो रही मूसलाधार बारिश पर चव्हाण ने कहा, "महाराष्ट्र के लगभग सभी ज़िलों में यही स्थिति है। महायुति सरकार ने मुआवज़े के संबंध में सभी हिस्सों में स्थानीय अधिकारियों से निरीक्षण कराने और नागरिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है।" उन्होंने आगे कहा, "सरकार एक पिता की तरह किसानों के साथ पूरी तरह खड़ी है।"

चव्हाण ने आगे कहा, "सभी भाजपा विधायकों और सांसदों ने आपदा पीड़ितों को एक महीने का पूरा वेतन देने का निर्णय लिया है।" इसी के साथ भाजपा अध्यक्ष ने विजय वडेट्टीवार द्वारा छह महीने का वेतन देने के लिए बधाई दी। उन्होंने आगे कहा, "इन सब बातों को राजनीति के रूप में लेना उचित नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों को मिलने वाला वेतन यात्रा भत्ते के लिए होता है। उनकी भावनाएँ चाहे जो भी हों, इसमें राजनीति करना उचित नहीं है।"

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "यदि कुछ जनप्रतिनिधि बहुत धनी हैं, तो ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के लिए यात्रा भत्ता और अन्य व्यवस्थाएँ की जानी चाहिए। इसलिए, इसमें कोई संदेह नहीं है कि सरकार एक पिता की तरह आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।"