logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों पर मनपा का हंटर, फिर पांच पर की कार्रवाई


नागपुर: लक्ष्मी नगर जोन के वार्ड क्रमांक 16 में सोमलवाड़ा उपस्थिति स्टैंड पर अनुपस्थित पाए गए 5 सफाई कर्मचारियों के विरुद्ध अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि, इसके पहले मनपा ने काम पर अनुपस्थित रहने के लिए 96 सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई कर चुकी है। 

मानसून की पृष्ठभूमि में, शहर में सफाई कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए वसुमना पंत द्वारा शहर के विभिन्न उपस्थिति स्टैंडों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। सोमलवाड़ा उपस्थिति स्टैंड पर कुल 21 सफाई कर्मचारी हैं, और इस औचक निरीक्षण के दौरान 16 कर्मचारी ड्यूटी पर थे। हालांकि, 5 सफाई कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए।

वसुमना पंत ने इस पर नाराजगी व्यक्त की। इन कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। वसुमना पंत ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के उपायुक्त राजेश भगत को इस नोटिस का जवाब नहीं देने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।