logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक बृजेश दीक्षित को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किया सम्मानित


नागपुर: महा मेट्रो के प्रबंधक बृजेश दीक्षित को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया गया है। रविवार को नई दिल्ली के के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनियन काउंसिल के सदस्य श्री थांग वान फुक, वियतनाम रिकॉर्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष और वियतनाम के गृह मामलों के पूर्व उप मंत्री ने डॉ. दीक्षित को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नागपुर की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि महा मेट्रो नागपुर परियोजना के निरंतर सहयोग से ही महा मेट्रो इस मुकाम तक पहुंची है।

आठ देशों के 2500 लोग थे 

'इंटरनेशनल रिकॉर्ड्स फेस्टिवल - 2022' के तहत एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा आयोजित इस समारोह में में भारत के अलावा 7 देशों नेपाल, बांग्लादेश, वियतनाम, इंडोनेशिया, ग्रेट ब्रिटेन, अमेरिका के लगभग 2500 व्यक्तियों ने भाग लिया। इस आयोजन में 100 विश्व-प्रसिद्ध रिकॉर्ड धारकों का चयन किया गया और उन्हें आमंत्रित किया गया। आमंत्रितों में प्रबंध निदेशक डॉ. दीक्षित भी शामिल थे।