logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सिग्नल तोड़ कर युवक ने दो वाहनों को मरी टक्कर, दो घायल


नागपुर: मनकापुर पुलिस थाना क्षेत्र में एक दोपहिया चालक द्वारा दो वाहनों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक दम्पति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना रात नौ बजे, मनकापुर चौक पर हुई। आरोपी दोपहिया वाहन चालक  शराब पीकर गाड़ी चला रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी होंडा शाइन MH40BV7377 से मनकापुर चौक पर पहुंचा। हालांकि, सिग्नल लगा हुआ था, लेकिन युवक ने सिग्नल तोड़ते हुए कोरडी रोड की तरफ जाने लगा। जहां उसने दो वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में एक वाहन में बैठे पति-पत्नी को गंभीर चोट आई है। हादसा होते ही मौके पर मौजूद लोग पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। इस घटना में टक्कर मारने वाले युवक को भी चोटें लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।