logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में शुरू हुआ स्वच्छता लीग,आयुक्त ने सड़कों से उठाया कचरा


नागपुर महानगर पालिका द्वारा शहर में स्वच्छता लीग की शुरुवात की है,स्वच्छ भारत अभियान के तहत शुरू किये गए खास कार्यक्रम में मनपा नागरिको के सहयोग से शहर को साफ़-सुथरा बनाने का प्रयास करेगी। शनिवार को कार्यकर्म की शुरुवात करते हुए खुद मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी ने नागरिको के साथ मिलकर सड़क से कचरा उठाया।

आजादी के अमृत महोत्सवी वर्ष के तहत नागपुर महानगर पालिका कई तरह के उपक्रमों को शुरू कर रही है इसी के तहत खास स्वच्छता के लिए लीग का ऐलान किया गया है.जिसमे मनपा नागरिकों से सार्वजनिक जगहों की  साफ सफाई का आव्हान कर रही है.शनिवार से इस कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए मनपा आयुक्त ने सड़कों की सफाई की.