logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए समन्वय बैठक, विभिन्न मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा


नागपुर: शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर अब प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम उठाने की तैयारी की जा रही है। उच्च न्यायालय, मुंबई खंडपीठ, नागपुर में दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पाया कि संबंधित विभाग न्यायालय के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए न्यायालय ने आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए समन्वय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए थे।

नागपुर शहर के पुलिस आयुक्त  रविंद्रकुमार सिंगल की अध्यक्षता में शनिवार,  पुलिस भवन, में यह महत्वपूर्ण समन्वय बैठक हुई। इस बैठक में नागपुर पुलिस, नगर निगम, जिलाधिकारी कार्यालय और पशुसंवर्धन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस बैठक में नागपुर के सभी पशु कल्याण संस्थाओं, पशु संरक्षण से जुड़ी सामाजिक संस्थाओं, कुत्ता प्रेमियों और जागरूक नागरिकों ने उपस्थित होकर अपने सुझाव और अभिप्राय दर्ज कराएं, जिससे आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए प्रभावी उपाय-योजना 
बनाने में मदद मिल सके।

इस बैठक में पहुंचे पशु प्रेमियों ने जहां कोर्ट के दिशा निर्देशों के अनुसार काम करने की प्रतिबद्धता दर्शाई वही शहर में इन आवारा कुत्तों को लेकर काम करते समय आने वाली समस्याओं पर भी पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।