logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वीसीए में खेले जाने वाले क्रिकेट मुकाबले को लेकर दर्शकों में उत्साह,लेकिन इस मैदान में भारतीय टीम का रिकॉर्ड 50-50


- नागपुर क्रिकेट स्टेडियम में भारत के लिए करो या मरो की स्थिति 
- नागपुर में भारत मैच हारा तो गंवानी पड़ेगी सीरीज
- वीसीए में भारत की जीत का रिकॉर्ड 50-50

नागपुर -भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. आपको जानकार हैरानी होगी कि नागपुर के मैदान पर खेले गए अब तक के 4 मुकाबले में भारत को दो मैच में जीत हासिल हुई है. ऐसे में सभी क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें नागपुर में भारत की जीत पर टिकी है.


मोहाली T-20 मुक़ाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी.ऐसे में अब भारत के लिहाज़ से नागपुर में होने वाला मैच करो या मरो की स्थिती का होगा. नागपुर में ऑस्ट्रेलिया जीत के इरादे से उतरेगा जबकि भारत के सामने सीरीज बचाने की चुनौती होगी. ऐसे में नागपुर में दोनों टीमो के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है. नागपुर में अब तक खेले गए मुकाबलों की बात करे तो यहाँ भारत का T-20 रिकॉर्ड 50-50  का रहा है.


भारतीय टीम ने यहां पर खेले चार मैचों में से दो मैच गंवाए हैं जबकि दो में ही उसे जीत मिली है.

-भारत ने इस मैदान पर पहला मैच नौ दिसंबर 2009 में खेला था.
-जिसमें श्रीलंका ने भारत को 29 रन से हराया था.
- वहीं भारत ने दूसरा मैच 15 मार्च 2016 को खेला था.
-जिसमें न्यूजीलैंड के हाथों उसे 47 रन से हार मिली थी.
- भारत तीसरा मुक़ाबला नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ 29 जनवरी 2017 में खेला था.
 -इस मैच में भारत को इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 5 रन से जीत मिली थी.

इसके मैच के बाद एक लंबे अंतराल यानि 21 महीने के बाद टीम इंडिया ने इस मैदान पर अपना चौथा T-20 मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला उस मैच में बांग्लादेश की टीम को पराजित किया. इस स्टेडियम में खेले गए किसी भी मैच में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भारत के नाम है. भारत-न्यूज़ीलैण्ड के बीच हुए मुकाबले में न्यूज़ीलैण्ड ने भारत को 120 रनों का लक्ष्य दिया था.इस मैच में भारतीय टीम मात्र 79 रन पर ही आल-आउट हो गई थी. इस मैदान पर भारत पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। और दोनों ही टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी.