logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर सहित पूर्व विदर्भ में मूसलाधार बारिश, बने बाढ़ जैसे हालत; मुख्यमंत्री फडणवीस ने विधानसभा में बताई असली स्थिति


नागपुर/मुंबई: पूर्व विदर्भ में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। नागपुर, भंडारा, गोंदिया और गडचिरोली में लगातार वर्षा से बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। बुधवार को कांग्रेस नेता नाना पटोले ने विधानसभा में मुद्दा उठाया और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से प्रशासन द्वारा किये जारहे उपायों की जानकारी मांगी। कांग्रेस नेता को जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, "नागपुर सहित अन्य जिलों में बड़ी मात्र बारिश हुई है, प्रशासन लगातार काम में लगा हुआ है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, ऑरेंज अलर्ट को देखते एसडीआरएफ और एसडीआरएफ को अलर्ट पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बारिश के कारण एसटी बस में फंसे यात्रियों को पास के एक स्कूल में पहुंचाया गया और बाद में सभी यात्रियों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। गढ़चिरोली से नागपुर (आर्मोरी) मार्ग फिलहाल बंद है और यातायात को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है। सीएम ने बताया कि गोसीखुर्द बांध से पानी छोड़े जाने के कारण गढ़चिरोली तक सभी नागरिकों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। नागपुर शहर के निचले इलाकों में जलभराव को देखते हुए बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि बाढ़ में एक व्यक्ति बह गया।

फडणवीस ने बताया कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ दोनों प्रणालियों को तैयार रखा गया है, और आज नागपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संबंधित एजेंसियों द्वारा स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर जिले के नागरिकों से भी आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।