logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राष्ट्रीय न्यायालिका विज्ञान विश्वविद्यालय के नागपुर कैंपस का गृहमंत्री अमित शाह ने किया भूमिपूजन, पांच विषयों में होगी पढाई


नागपुर: राष्ट्रीय न्यायालिका विज्ञान विश्वविद्यालय के नागपुर कैंपस का भूमिपूजन सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया। गृहमंत्री ने हिन्दू संस्कृति के तरीके से भूमिपूजन किया। कामठी तहसील के चिंचोली में 53 एकड़ में बनने वाले इस विध्वविद्यालय में साइबर और फॉरेंसिक से जुड़े हुए पांच विषयों कली पढाई होगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सहित तमाम अधिकारी और  कर्मचारी मौजूद रहे। 


दुनिया में राष्ट्रीय न्यायालिका विज्ञान विश्वविद्यालय अपनी तरह का पहला संस्थान है। यह संस्थान केंद्रीय गृहमंत्रालय के आधीन काम करता है। नागपुर में बनने वाला कैंपस संस्थान का 11वा कैंपस है। कुलाधिपति जेएम व्यास ने एमएससी फोरेंसिक साइंस, साइबर सुरक्षा, बीटेक, एमटेक, बीबीए, एमबीए और प्रबंधन कार्यक्रमों सहित पेश किए जाने वाले पाठ्यक्रमों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, "एनएफएसयू पश्चिमी भारतीय छात्रों के लिए करियर के दरवाजे खोलेगा और कानून और व्यवस्था के प्रयासों को मजबूत करेगा।"


चिचोली में 50 एकड़ में फैले स्थायी एनएफएसयू परिसर में अलग-अलग विभाग, व्याख्यान कक्ष, संकाय ब्लॉक, छात्रावास और खेल परिसर बनाने की योजना है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने संस्थान के अस्थाई कैमास का भी उद्घाटन किया। नए उद्घाटन किए गए ट्रांजिट कैंपस में सेमिनार हॉल, डिजिटल फोरेंसिक लैब, टॉक्सिकोलॉजी लैब, साइबर सुरक्षा हब और टेबल टेनिस और वॉलीबॉल कोर्ट जैसी मनोरंजक सुविधाएँ जैसी आधुनिक सुविधाएँ हैं।