logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

मैं सड़क का आदमी हूँ इसलिए एम्स में क्या कुछ हो रहा है सब पता रखता हूँ- गड़करी


नागपुर: नागपुर के मिहान में स्थित एम्स (Bagpur Aiims) अपनी स्थापना के चार साल पूरे कर चुका है. सोमवार को एम्स नागपुर का चौथा स्थापना दिन मनाया गया इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी (Nitin Gadkari) ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान गड़करी ने जहां एम्स के काम की प्रशंसा भी की तो खिंचाई भी की .गड़करी ने कहा कि, "वो सड़क के आदमी है इसलिए एम्स के लोग भले उनसे कुछ छुपाये लेकिन जनता उन्हें यहाँ जो कुछ चल रहा है सब बताती है। किसे इलाज मिल रहा है किसे नहीं दिया जा रहा. कोविड के दौरान अच्छा काम आप लोगो द्वारा किया गया लेकिन कई दिक्कतें भी रही.हमें नागपुर एम्स को देश में नंबर 1 बनाना है। इसलिए जिसका जो काम है वो वही करें "

उन्होंने आगे कहा कि, "यहाँ हुए कंस्ट्रक्शन में मेडिकल का काम करने वाले डॉक्टर ने कंस्ट्रक्शन का काम देखा जिस वजह से गलतियां हुई.अगर काम ठीक नहीं हुआ तो मैं छोडूंगा नहीं।यह जनता के पैसे से बना हुआ है और मैं जनता का ट्रस्टी हूँ।" गड़करी ने यह भी कहा की सरकार में काम करने में बहुत दिक्कते है लेकिन उन्हें पता है की काम को कैसे करवाना है इसलिए जो दिक्कतें है वो एम्स के लोग मुझे बताये अगर नहीं बतायेंगे तो मुझे यही के लोगों की गलती दिखाई देगी।

24 घंटे शुरू हो पेशेंट के एडमिशन की व्यवस्था 


गड़करी ने एम्स की निदेशक विभा दत्ता से कहां की अब तक यहाँ मरीजों को शाम 6 बजे तक ही भर्ती कराये जाने की व्यवस्था है लेकिन इसे 24 घंटे किये जाने की जरुरत है.साथ ही अन्य सुविधाओं का विकास होना चाहिए।सिकलसेल और थैलेसीमिया के मरीजों का इलाज यहाँ होना चाहिए साथ ही एम्स नागपुर यह सुनिश्चित करें की उसके द्वारा विदर्भ के ग्रामीण भाग में उसकी सेवा पहुंचेगी।गडचिरोली जैसे इलाके में स्वास्थ्य की बेहतर सेवा उपलब्ध नहीं है.एम्स रिसर्च के लिए समन्वय करें और उसे जनता के लिए फैलाये।

दो महीने में शुरू हो जायेगा नागपुर एयरपोर्ट का काम 


एम्स के ही कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने नागपुर एयरपोर्ट को लेकर एक अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया की नागपुर एयरपोर्ट के पुनर्निर्माण के विवाद से जुड़ा जो मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था उस पर निर्णय आ चूका है और आने वाले दो महीने के भीतर एयरपोर्ट का काम शुरू हो जायेगा।