logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

"जब से सुना मुझे नींद नहीं आई, लगता है राजनीति से सन्यास लेना पड़ेगा", पत्रकार के सवाल पर बोले अजित पवार


नागपुर: जब से मैंने ये सुना है मुझे नींद नहीं आई है। हम सब की नींद गायब हो गई है। 2024 में इतनी बड़ी हार झेलने से अच्छा है हम राजनीति से संन्यास ले ले। गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने बावनकुले के करेक्ट कार्यक्रम पर दिए बयान पर पूछे सवाल पर जवाब देते हुए यह बात कही। 

ज्ञात हो कि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने अजित पवार पर हमला बोला था। बावनकुले ने कहा था कि, “जब से मेरा बारामती दौरा हुआ है अजित पवार बेचैन है। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में हम बारामती में करेक्ट कार्यक्रम करेंगे। इस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस और पवार परिवार बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा।”

बावनकुले के इस बयान को लेकर पत्रकारों ने आज अजित पवार से सवाल किया। जिस पर बोलते हुए उन्होंने बावनकुले पर तंज कसा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “बाप रे जब से मैंने यह सुना तब से नींद नहीं आ रही। ये सुनने के बाद हमारी नींद गायब है।”

पवार ने कहा, "बावनकुले जैसा ताकतवर नेता ऐसा आवाहन कर रहा है मैं सोच रहा हूँ राजनीति छोड़ दूँ और संन्यास ले लु। 2024 में ऐसे अपमान से अच्छा है मैं राजनीति से सन्यास ले लू।"