logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

"मुद्दई लाख बुरा चाहे, तो क्या होता है,वही होता है जो नसीब में होता है" फडणवीस का ठाकरे को शायराना ज़वाब


नागपुर-पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मौजूदा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच शुरू बयानबाजी के दौर के बीच फडणवीस ने ठाकरे को शायराना अंदाज में जवाब दिया है.बुधवार को उद्धव ठाकरे के उस बयान जिसमे उन्होंने आगामी चुनाव को फडणवीस का आखिरी चुनाव करार दिया था.इसका ज़वाब देते हुए फडणवीस ने एक शेर से जवाब दिया।

 
"मुद्दई लाख बुरा चाहे, तो क्या होता है,
   वही होता है जो नसीब में होता है"  

 
फडणवीस ने कहां की उद्धव ठाकरे ने उन्हें कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर बीते ढाई साल में राजनीतिक रूप से समाप्त करने का प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हुए और न ही आगे होंगे।फडणवीस ने यह भी कहां की मोदी की फोटो की बदौलत 2019 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन में जीतने वाले ठाकरे आज हमें चुनाव लेकर सरकार बनाने का सुझाव दे रहे है लेकिन हमारी पीठ में खंजर घोपकर कांग्रेस-एनसीपी के साथ सरकार बनाने के समय उन्होंने यह सलाह क्यों नहीं याद आयी.फडणवीस ने कहां उनकी सरकार चुनावी और क़ानूनी दोनों रूप से सही है.