logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

होटल के कमरे से एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, मानकापुर पुलिस की कार्रवाई


नागपुर: नागपुर के मानकापुर पुलिस ने ड्रग्स तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी होटल के एक कमरे में नशीला पदार्थ एमडी बेचने का कार्य कर रहा था, जहां से पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ा है। 

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी तापसकुमार अनूपकुमार शर्मा  झिंगाबाई टाकली स्थित गोविंद अपार्टमेंट का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि संत ज्ञानेश्वर नगर स्थित वेस्टन होटल के कमरा नंबर 202 का इस्तेमाल ड्रग्स की बिक्री के लिए किया जा रहा है।

इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल पर छापा मारा। कमरे से तापसकुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके कब्जे में 22 हजार रुपये कीमत का नशीला पदार्थ एमडी और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह ड्रग्स कहां से प्राप्त करता था और किन्हें बेच रहा था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी का शहर के ड्रग्स माफिया से संपर्क हो सकता है।