logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एमपी के सीएम शिवराज ने गड़करी से मध्यप्रदेश में एग्रोविजन प्रदर्शनी आयोजित करने का दिया निमंत्रण


नागपुर: नागपुर में एग्रोविजन कृषि प्रदर्शनी का शुक्रवार को उद्घाटन हुआ.इस अवसर पर उपस्थित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदर्शनी के आयोजकों को मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया। अपने भाषण में चौहान ने कहा की एग्रोविजन प्रदर्शनी किसानों के लिए बेहद लाभकारी है.इससे माध्यम से किसानों को खेती के लिए नई - नई आधुनिक तकनीक की जानकारी मिलती है इसलिए वो चाहते है की इसका लाभ उनके राज्य के किसानों को भी मिले। उन्होंने प्रदर्शनी के प्रेरणास्त्रोत केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से यह भी अपील की है की वो एग्रोविजन को सिर्फ नागपुर में सीमित न रखते हुए मध्य भारत में इसका विस्तार करें ताकी किसानों तक मार्गदर्शन पहुंच सकें। चौहान ने मध्य प्रदेश सरकार,केंद्र सरकार के सहयोग से एक प्रदर्शनी के आयोजन की हामी दी.
चौहान ने कहा की जरुरत है की किसान परंपरागत खेतो को छोड़ नए इनोवेशन,मार्गदर्शन और तकनीक के साथ खेती किसानी करे जिससे की उसे आर्थिक नुकसान को न सहना पड़े.उन्होंने बताया की इसके लिए उन्होंने अपने राज्य में एक अभियान शुरू किया है जिसके माध्यम से किसानों को सरकार जरुरत के हिसाब से फ़सल के उत्पादन का निवेदन करती है.चौहान ने बताया की उनके राज्य की कृषि विकास दर बीते 12 वर्षो से 18 फीसदी पर चल रही है जो बहुत अच्छी मानी जा सकती है.पीएम मोदी की किसान नीतियों की तारीफ करते हुए चौहान ने कहा की सरकार किसानों के हित को देखकर फ़ैसले ले रही है.किसानों के लिए यह बेहद जरुरी है की वो पूर्व आकलन कर फ़सल के उत्पादन पर जोर दे.