logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मनपा आयुक्त ने वन्दे मातरम पार्क का दौरा, निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर ठेकेदारों को घेरा; अधिकारीयों को जल्द काम पूरा करने का दिया निर्देश


नागपुर: वीरता पदक विजेता सैनिकों की स्मृति एवं सम्मान में एम्प्रेस मिल क्षेत्र में वंदे मातरम पार्क बनाया जा रहा है। सोमवार को मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने पार्क का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया। 

यह अनूठा पार्क शहर के मध्य भाग में एम्प्रेस मिल क्षेत्र में एक लाख वर्ग फुट क्षेत्र में बनाया जाएगा। वंदे मातरम पार्क युद्ध में शहीद हुए सैनिकों, वीरता पदक प्राप्त सैनिकों, पूर्व सैनिकों, युद्ध में वीरता प्राप्त करने वाले सैनिकों की विधवाओं और उनके आश्रितों को समर्पित होगा। आयुक्त ने इस पार्क के कार्य की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस पार्क में नागरिकों को लाइट एंड साउंड शो भी दिखाया जाएगा। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इस क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक एम्प्रेस मिल की चिमनी को मजबूत करने और प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए।  इस दौरान पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी भी मौजूद रहे।