logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पारडी में खुले नाले में गिरी 18 महीने की बच्ची, हुई मौत


नागपुर: पारडी थाना क्षेत्र के हनुमान नगर, भांडेवाडी में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ 18 महीने की एक बच्ची की खुले गटर के चैंबर में गिरने से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे हुई, जब बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी।

जानकारी के अनुसार, मृतक बच्ची की पहचान  देवांशी शाम शाहु के रूप में हुई है, जो प्लॉट नंबर 31/32, हनुमान नगर, भांडेवाडी की निवासी थी। खेलते-खेलते देवांशी अचानक एक खुले गटर के चैंबर में गिर गई और बेहोश हो गई।परिजन तुरंत उसे गटर से बाहर निकालकर उपचार के लिए पारडी स्थित भवानी अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल में उपचार के दौरान  डॉक्टरों ने देवांशी को मृत घोषित कर दिया।

फरियादी मनोज जमनाप्रसाद शाहु ( 42) की सूचना पर, पारडी पुलिस  ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है। यह घटना खुले नालों और उनकी सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है।