logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर में ट्रैफिक और पार्किंग समस्या बनी नासूर, ठन्डे बस्ते में स्मार्ट पार्किंग योजना


  • कागजों पर स्मार्ट पार्किंग योजना

नागपुर: उपराजधानी में बढ़ते बढ़ते ट्रैफिक, सड़कों पर पार्किंग और उससे लगने वाले जाम की समस्या लगातार नासूर बनती जा रही है। शहर के प्रमुख क्षेत्रों के साथ साथ आतंरिक क्षेत्रों में भी जाम लगने लगा है। सड़को पर पार्किंग और बढ़ते अतिक्रमण के कई क्षेत्रों में हालात ऐसे हो गए हैं कि, लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इसी को देखते हुए नागपुर स्मार्ट सिटी ने शहर में स्मार्ट पार्किंग की योजना लाइ थी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कई जगह चिन्हित की गई थी, जहां नागरिक पैसे देकर अपने वाहनों को पार्क कर सकते थे। हालांकि, इस योजना की घोषणा हुई कई महीने बीत गए लेकिन अभी तक केवल कागजो पर ही है। 

प्रमुख क्षेत्रों में हालात बेहद ख़राब

शहर के सभी प्रमुख क्षेत्र जिसमें बर्डी, महल, गांधीबाग, इतवारी,धरमपेठ, सदर, जरीपटका आदि में सुबह से लेकर रात तक जाम की स्थिति बनी रहती है। यह सभी क्षेत्र शहर के प्रमुख व्यापरिक केंद्र है। जहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते हैं, लेकिन पार्किंग की व्यवस्थान नहीं होने के कारण लोग सड़को पर अपनी गाड़ियों को पार्क करते हैं। जिसके कारण आम नागरिकों के लिए सड़क कम हो जाती है, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

स्मार्ट पार्किंग की योजना ठंडे बस्ते में

लोगों की बढ़ती जनसख्या के साथ-साथ वाहनों की संख्या भी लगातर बढ़ती जा रही है। लेकिन पार्किंग की समस्या पर अभी भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पिछले दिनों स्मार्ट सिटी ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों में स्मार्ट पार्किंग की योजना लाइ थी। जहां नागरिक पे कर अपने वाहन रख सकते हैं। इसके तहत कई शहर के 10 सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिन्हित भी किया गया था। लेकिन यह योजना केवल कागजों और घोषणओं तक में ही समिति रह गई। कई महीने बीत गए लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं किया गया।

पार्किंग प्लाजा बना सफ़ेद हाथी

बर्डी में लगने वाले जाम और पार्किंग की समस्या को को देखते हुए मनपा ने एटर्निटी मॉल के बाजू में चार पहिया वाहन प्लाजा बनाया था। इसको बनाने के पिछले पार्किंग की समस्या को सुलझाने और मनपा की आय में बढ़ोतरी करना था, लेकिन यह प्लाजा पूरी तरह सफ़ेद हाथी साबित हुआ है। लोग यहां अपने वाहन पार्क करने के बजाय सड़क पर ही पार्क करते हैं। वहीं ग्लोबल मॉल में फ्री पार्किंग की व्यवस्था की गई है। लेकिन लोग वहां भी वाहन पार्क नहीं करते।

19 लाख से ज्यादा वाहन सडको पर

वर्तमान में नागपुर शहर की जनसंख्या 30 लाख से ज्यादा हो चुकी है। वहीं सड़कों पर वाहनों की संख्या भी उसी रफ़्तार से बढ़ रही है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मार्च 2022 तक नागपुर शहर की सड़कों पर चलने वाले वाहनों की संख्या 19 लाख से ज्यादा हो गई है। जिसमें 81 प्रतिशत से ज्यादा दोपहिया और 10 प्रतिशत के करीब चार पहिया वाहन शामिल है। जिसकी कुल संख्या 16 लाख और दो लाख के आसपास हैं। वहीं बाकी में तीन पहिया, ट्रक और बसों का समावेश है।