logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कांग्रेस ने मनपा के बाहर किया प्रदर्शन, एक हफ्ते के अंदर नाला सफाई सहित सड़के ठीक करने की मांग


नागपुर: मध्य नागपुर में विविध समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को नागपुर महानगर पालिका के बाहर आंदोलन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने एक हफ्ते के अंदर सभी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर तीव्र आंदोलन की चेतवानी भी दी।

नागपुर में हो रही बारिश से शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव की समस्या सामने आ रही है। गुरुवार और माह के दूसरे सप्ताह में हुई बारिश से हुए जलभराव के कारण लोगों को बड़ा नुकसान हुआ। वहीं लगातर बारिश से सड़को पर गड्ढे पड़ गए हैं, जिसके कारण वाहन चालकों और राहगीरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

इसी को लेकर शुक्रवार को पूर्व मंत्री अनीस अहमद और अतुल कोटेचा की अगुवाई में मध्य नागपुर कांग्रेस ने नागपुर महानगर पालिका के बाहर आंदोलन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मनपा के अतिरिक्त आयुक्त से मुलाकात की और एक हफ्ते के अंदर नालों की सफाई सहित गड्डे बुझाने की मांग की। ऐसा नहीं करने तीव्र आंदोलन की चेतवानी भी दी।