logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: क्रेशर प्लांट्स में हेवी ब्लास्टिंग से खतरे में ग्रामीणों का जीवन; ब्लास्ट से जमीन में भूकंप जैसी हलचल, घरों में आई दरारें


नागपुर: उमरेड़ तहसील के कई गांवों में क्रेशर प्लांट्स की लगातार हो रही हेवी ब्लास्टिंग ने ग्रामीणों का जीवन खतरे में डाल दिया है। घरों में दरारें पड़ गई हैं और जमीन भूकंप जैसी हलचल महसूस हो रही है। ग्रामीण प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे हैं।

उमरेड तहसील के चांपा, हळदगाव, परसोडी, भिवापूर, उटी और सायकी सहित आसपास के गांवों में क्रेशर प्लांट्स में लगातार हो रही हेवी बोर ब्लास्टिंग से ग्रामीणों का जीवन संकट में है। इन विस्फोटों के कारण कई घरों में बड़े दरारें पड़ गई हैं और जमीन भूकंप जैसी हलचल महसूस हो रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर नाराजगी जताई है और उमरेड़ तहसीलदार को निवेदन देकर त्वरित कार्रवाई और नुकसानग्रस्तों को आर्थिक मदद देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि रोज़मर्रा के इन विस्फोटों के कारण उनके घर कभी भी गिर सकते हैं और इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन तुरंत कार्रवाई करे, ब्लास्टिंग बंद करे और उनके नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करे।"