logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 130 साल पुरानी इम्प्रेस मिल की सुरक्षा दिवार गिरी, पांच कारें क्षतिग्रस्त; कोई हताहत नहीं


नागपुर: नागपुर के एम्प्रेस मिल इलाके में मरवाड़ी कॉलोनी के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां 130 साल पुरानी दीवार अचानक ढह गई, जिससे पास खड़ी तीन कारें उसके नीचे दब गईं। सौभाग्य से इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

घटनास्थल पर दीवार गिरते ही भारी आवाज़ और धूल-धुआँ फैल गया, जिससे लोग दौड़कर अपनी जान बचाने में लगे। कार मालिकों ने आते ही देखा कि उनके वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दीवार कई वर्षों से कमजोर स्थिति में थी और लगातार बारिश के कारण और भी कमजोर हो गई थी। नागपुर महापालिका ने पहले भी शहर की पुरानी और जीर्ण-शीर्ण इमारतों के लिए चेतावनी दी थी, लेकिन कई स्थानों पर खतरनाक संरचनाएं अब भी खड़ी हैं।

इस घटना के बाद शहर में लोगों का ध्यान पुरानी और खतरनाक इमारतों की सुरक्षा की ओर गया है।