logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: आइकॉन स्पा एंड सैलून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाएं मुक्त; मैनेजर गिरफ्तार


नागपुर: क्राइम ब्रांच की सोशल सिक्योरिटी ब्रांच  ने ऑपरेशन शक्ति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए  राणा प्रताप नगर क्षेत्र स्थित आइकॉन स्पा एंड सैलून पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो पीड़ित युवतियों को छुड़वाया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह स्पा श्री प्रसाद अपार्टमेंट, मंगल मूर्ति चौक में संचालित हो रहा था। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को छुड़ाया, जिन्हें ज्यादा पैसा कमाने के लालच में इस देह व्यापार में धकेला गया था। इस कार्रवाई में पुलिस ने स्पा के मैनेजर कोलकाता निवासी रंजीत रमेश हलदार   को गिरफ्तार किया। छापे के दौरान पुलिस ने कुल 16,520 नकद भी जब्त किया, जिसे सबूत के तौर पर अपने कब्जे में लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनैतिक मानव व्यापार 1956 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी और पीड़ित महिलाओं को आगे के कार्रवाई के लिए राणा प्रताप नगर पुलिस के हवाले किया है ।