logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: परिवार गया था शेगांव, अज्ञात चोरो ने घर से 85 लाख का सामान किया चोरी


नागपुर: शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। रोजाना किसी न किसी क्षेत्र से घर फोड़ी की घटना सामने आती रहती है। सोमवार को सोनेगांव थाना क्षेत्र में ऐसी ही घटना सामने आई है। जहां बंद घर में चोरो ने पहले खिड़की की ग्रिल तोड़ी और सोने, चांदी सहित नगद कुल 84,99,600 का सामान चोरी कर लिया। फरियारी लक्ष्मीनारायण बाथो (54, प्लाट न 19, पैराडाइसज हाउसिंग सोसायटी, सोनेगांव) की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित अपने परिवार के साथ शेगांव गजानन महाराज के दर्शन करने गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरो ने घर की खिड़की ग्रिल को कटा और अंदर प्रवेश कर बेडरूम में रखे सोने, चांदी, कॉइन, अंगूठी, हिरा, पन्ना सहित 10 हजार रुपये नगद समेत कुल 84,99,600 रुपये का सामान चोरी कर लिया। परिवार जब वापस लौटा तब इस घटना की जानकारी मिली। 

पीड़ित पहले कुवैत में काम करते थे। जनवरी में वह अपने सह परिवार के साथ नागपुर रहने के लौटे थे। पीड़ित जहां वेयर हाउस में मैनेजर हैं, वहीं उनकी पत्नी स्कूल में टीचर है। पीड़ित की शिकायत पर सोनेगांव पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 454, 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।