logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: तेजरफ्तार स्कूल वैन का निकला पहिया, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा


नागपुर: स्कूली छात्रों को ले जाती एक तेज रफ़्तार वैन का पहिया अचानक निकल गया। वैन का पहिया निकलते ही चालक ने ब्रेक लगा दी। यह घटना मंगलवार को वर्धा रोड स्थित डबलडेकर उड़ानपुल पर सुबह नौ बजे घटी। चालक की सूझबूझ के कारण एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूली छात्रों को ले जाती टाटा मैजिक स्कूल वैन छात्रों को लेकर वर्धा मार्ग स्थित डबल डेकर उड़ान पुल से गुजर रही थी। इसी दौरान वैन के पिछले हिस्से का टायर निकल गया। जैसे ही ड्राइवर को चक्का निकलने का आभास हुए उसने ब्रेक लगा दिया। जिस समय यह घटना घटी उस समय वाहन में नौ से ज्यादा छात्र और छात्राएं मौजूद थे। सुबह का समय होने के कारण फ्लाईओवर पर ट्रैफिक नहीं था। इसलिए किसी अन्य वाहन ने इस वैन को टक्कर नहीं मारी। नतीजतन एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।