logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

सूरजगढ़ को लेकर नाना पटोले ने शिंदे-फडणवीस पर बोला हमला, कहा- विदर्भ का सोना लूटने का प्रयास


नागपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने सूरजगढ़ आयरन कोर माइंस को लेकर शिंदे फडणवीस सरकार पर हमला बोला है। पटोले ने विदर्भ का सोना चोरी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, "सरकार निजी कंपनियों  माध्यम से विदर्भ के सोना को चोरी करने का काम कर रही है। हम इसमें सरकार को कामयाब नहीं होने देंगे।"

पटोले ने कहा, "सूरजगढ़ में मौजूद आयरन कोर 400 साल तक निकाला जा सकता है। दिन रात 3000 टिप्पर के माध्यम से खनन किया जारहा है।" उन्होंने कहा, "यह परियोजना गडचिरोली के 900 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। एक ओर जहां वन विभाग और पर्यावरण विभाग छोटे-छोटे कारणों से बड़े-बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी नहीं देती।, वहीं कोई गरीब घर बना ले तो कहते हैं यह वन विभाग की जमीन है वहीं, इतने बड़े उद्योगपति के लिए दोनों विभागों ने नियमों को ताकपर रखकर अपनी मंजूरी दे दी? क्या यह विदर्भ का सोना चुराने का प्रयास नहीं? ऐसा सवाल भी पटोले ने उठाया।

पटोले ने कहा, “सूरजगढ़ परियोजना में छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट से बड़ा उद्योग लगाया जा सकता है। यह प्रोजेक्ट पुरे विदर्भ का कायाकल्प कर सकता है। जरुरत  पड़ने पर हम पश्चिम महाराष्ट्र, मुंबई की भी मदद कर सकते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि, एक साजिश के तहत विदर्भ का सोना चुराने के लिए यह सरकार काम कर रही है।”

उपमुख्यमंत्री फडणवीस के रोजगार वाले बयान पर हमला करते हुए पटोले ने कहा, "यह सरकार कह रही है कि, इस परियोजना से 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा, लेकिन हकीकत यह है कि, किसी भी स्थानीय को यहां नौकरी नहीं मिली है। जितने भी टेक्निकल काम के लिए लोग लगते हैं, वह सब बाहर से आएं हैं, वहीं केवल 50 युवाओं को गार्ड के रूप में नौकरी मिली है।"