logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

बावनकुले के बयान को लेकर पवार ने किया पलटवार, कहा- अगर मैंने मन में लिया तो सही कम कर दूंगा


नागपुर: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने बिना नाम लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने एनसीपी का घड़ी बंद करने की बात कही थी। पवार ने कहा, “हमने उस क्षेत्र में काम किया है, कैसे कोई हमारी घडी बंद कर सकता है, अगर किसी ने मुझे चैलेन्ज दिया वह खुद बंद हो जाता है।”

विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर बोलते हुए फडणवीस बावनकुले के बयान को लेकर उप मुख्यमंत्री फडणवीस पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “मौजूद समय में भाजपा में देवेंद्र फडणवीस सबसे बड़े नेता हैं। हाल ही में सितंबर के महीने में जब हमारी गई तो हमारे बाद के नेता बारामती आए और कहा कि वे बारामती में घड़ी बंद करने का सही कार्यक्रम करेंगे।”

उन्होंने कहा, "अभी वहां हमारा काम है। अगर मैंने मन में ले लिया तो मैं ही उनका सही काम कर दूंगा। पुरे महाराष्ट्र को पता है, अगर मैंने किसी को चैलेंज दिया न तो मैं किसी का सुनता नहीं।" उन्होंने आगे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जिक्र करते हुए कहा कि, “उपमुख्यमंत्री के तरह कहु तो किसी के बाप की नहीं सुनता।”

ज्ञात हो कि, सितंबर महीने में नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद बावनकुले बारामती दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए लोकसभा में बारामती सहित तमाम जिले जितने का आवाहन किया था। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने यह बयान दिया।