logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर रेलवे स्टेशन पर 52 दिनों के लिए बंद रहेगा प्लेटफार्म 5, जानें ट्रेनों पर क्या होगा असर


नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते यात्रियों को अगले 52 दिनों तक कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। नागपुर मंडल, मध्य रेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नागपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 को आज, 8 सितंबर 2025 से 29 अक्टूबर 2025 तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है । यह कदम कॉनकोर्स के फाउंडेशन कार्य के लिए उठाया गया है।   

प्लेटफार्म में बदलाव:
प्लेटफार्म नंबर 5 से चलने वाली कुल 18 ट्रेनों को अन्य प्लेटफार्मों पर स्थानांतरित किया गया है। इनमें कुछ प्रमुख ट्रेनों का विवरण नीचे दिया गया है:   

  • 22126 अमृतसर–नागपुर एसी एक्सप्रेस और 22125 नागपुर–अमृतसर एसी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर 7 पर संचालित किया जाएगा।  
  • 11201 नागपुर–शहडोल एक्सप्रेस भी प्लेटफार्म नंबर 7 से चलेगी।  
  • 20911 इंदौर–नागपुर एक्सप्रेस और 20912 नागपुर–इंदौर एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर 6/7 पर स्थानांतरित किया गया है ।  

मेमू सेवाएं: आमला-नागपुर/नागपुर-आमला (61120, 61117, 61118, 61119) और नागपुर-वर्धा/वर्धा-नागपुर (61109, 61110) प्लेटफार्म नंबर 4 से संचालित होंगी ।  

वंदे भारत एक्सप्रेस: पुणे, जयपुर, अहमदाबाद-हावड़ा और सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 1, 3 और 6 से चलेंगी ।   

शॉर्ट टर्मिनेशन और ओरिजिनेशन:
गाड़ी संख्या 01140 मडगांव–नागपुर एक्सप्रेस को अजनी में ही रोक दिया जाएगा। यह बदलाव 15 फेरों के लिए लागू रहेगा। इसी तरह, गाड़ी संख्या  01139 नागपुर–मडगांव एक्सप्रेस अजनी से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी, यह भी 15 फेरों के लिए रहेगा ।   

मेमू ट्रेनों का नियमन:
ऑपरेशनल कारणों से, मेमू ट्रेनें (गाड़ी संख्या 61120, 61117, 61118, 61119) 10 से 20 मिनट तक देरी से चल सकती हैं। रेलवे प्रशासन ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और यात्रियों से सहयोग की अपील की है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ट्रेन संचालन और प्लेटफार्म में बदलाव की नवीनतम जानकारी के लिए  NTES ऐप या रेलवे पूछताछ पोर्टल (enquiry.indianrail.gov.in) का उपयोग करें ।