logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

समृद्धि महामार्ग नहीं एम्स के परिसर से पीएम परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ


नागपुर: 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर में होंगे। अपने दौरे के तहत पीएम कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पूर्व में तय कार्यक्रम में अनुसार समृद्धि महामार्ग पर बनाये गए अस्थाई सभागृह से पीएम द्वारा सभी परियोजनाओं का शुभारंभ किये जाने का कार्यक्रम तय था लेकिन अब इसमें बदलाव हो गया ? कयास है की पीएम का कार्यक्रम अब समृद्धि महामार्ग के वायफ़ल टोल नाके के बजाये मिहान में स्थित एम्स के परिसर में होगा इसे लेकर नए सिरे से तैयारियां शुरू होने की जानकारी सामने आयी है.वायफ़ल नाके के पास बनाये गए पंडाल को निकालने का काम भी शुरू हो गया है.प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक पीएम के बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया.

 
पीएम के हस्ते किन परियोजनाओं का होगा उद्घाटन 
 
समृद्धि महामार्ग 
एम्स का राष्ट्र को समर्पण 
नागपुर मेट्रो की रीच 2 और रीच 4 लाइन का शुभारंभ 
नागपुर-बिलासपुर वंदेभारत ट्रेन का शुभारंभ 
नागपुर और अजनी रेल्वे स्टेशन के पुनर्विकास योजना का भूमिपूजन 
 
कार्यक्रम स्थल बदल जाने के बावजूद पीएम समृद्धि महामार्ग जायेंगे और करीब 30 किलोमीटर का प्रवास करेंगे यह तय माना जा रहा है इसके साथ नागपुर मेट्रो की सवारी किये जाने की भी प्रबल संभावना है.पीएम के नागपुर दौरे को देखते हुए सारा का सारा प्रशासनिक महकमा एक्टिव्ह हो गया.बढ़ते कार्यक्रमों को देखते हुए समारोह के स्थल को बदला गया है.नागपुर एम्स में कामकाज तो शुरू हो गया है लेकिन उसका विधिवत शुभारंभ अब तक नहीं हुआ है.कोरोना के चलते एम्स ने अपनी सेवाओं को शुरू कर दिया है.हालाँकि यह संभावना अब भी बनी हुई है की पीएम के नागपुर पहुंचने तक कार्यक्रमों की संख्या बढ़ सकती है.