logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 बोरियों में छिपाकर बीड ले जा रहे 1000 किलों गांजा किया जब्त; दो गिरफ्तार


नागपुर: शहर में लगातार नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। जिसको रोकने के लिए पोलइ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच बुधवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 1000 किलो गांजा जब्त दिया है। खाद की 50 सफ़ेद बोरियों में गांजा छिपाकर ओडिशा से राज्य के बीड़ ले जाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक और सहायक को गिरफ्तार किया है। ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश ने जानकारी देते हुए बताया कि, नागपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक उड़ीसा से रवाना हुआ और उसमे गांजा छिपा हुआ है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने कापसी इलाके में ट्रको की तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान इस ट्रक क्रमांक AP16TA7349 को भी रोका गया। तलाशी के दौरान पहले तो ट्रक में खाद मिली। वहां संदेह होने के पर एनडीपीएस के विशेष रूप से प्रशिक्षित 'कैनाइन' डॉग की मदद से खाद की आड़ में छुपा कर रहे गांजा को ढूंढ निकाला गया।

अलग-अलग जगह भेजा जाने वाला था

पूछताछ में यह भी पता चला है कि, ट्रक बीड के बाद शिरडी में भी जाने वाला था। इसी के साथ ट्रक में मौजूद गंजे को राज्य के अलग अलग हिस्से में पहुंचाया जाना था। इसको देखते हुए पुलिस ने शिरडी में भी पूछताछ करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के गांजा कहां-कहां भेजा जाने वाला था उसका पता लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

आयुक्त ने कहा कि, किस्से यह माल निकला था और किसके पास जाना था इसकी जानकारी मिल गई है। इसी के साथ यह भी पता चल गया है कि, ओडिशा का वह ट्रांसपोर्ट कौन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में जितने भी लोग है सब पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।