logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नागपुर में नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मध्य भारत में यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है। यह महाराष्ट्र में इस तरह की दूसरी एक्सप्रेस है। प्रधानमंत्री सुबह साढ़े नौ बजे नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वे सीधे रेलवे स्टेशन गए। वहां उन्होंने नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हफ्ते में छह दिन दौड़ेगी ट्रेन 

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से महाराष्ट्र की उप-राजधानी नागपुर और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और एक महत्वपूर्ण शहर बिलासपुर को जोड़ा गया है। नागपुर - बिलासपुर की कुल दुरी 412 किलोमीटर है। जिसे वंदे भारत एक्सप्रेस 5.30 घंटे में तय करेगी। दोनों शहरों के बीच हफ्ते में 6 बार चलेगी। शनिवार को सेवा बंद रहेगी।  ट्रेन में कुल 16 कोच हैं और हर कोच में यात्रियों की जानकारी के लिए 32 इंच की डिजिटल स्क्रीन है। 30 सितंबर, 2022 को मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद देश की तीसरी व महाराष्ट्र में पहली वंदेभारत एक्सप्रेस चलाई गई।

कवच तकनीक से लैस

यात्रियों को तेज और सुरक्षित यात्रा का अनुभव होगा। इस एक्सप्रेस ट्रेन में हवाई यात्रा प्रमाण पत्र लेते समय 'कवच' की नवीनतम तकनीक का उपयोग कर बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हर कोच में यात्री सूचना और इंफोटेनमेंट उपलब्ध। विकलांग यात्रियों का ख्याल रखा गया है। इसी के साथ ट्रेन में उच्च दक्षता कम्प्रेसर के माध्यम से स्पर्श मुक्त सुविधाओं, बेहतर वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग नियंत्रण के साथ वैक्यूम शौचालय।