logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सोलर विस्फोट कांड: मृतकों के परिवारों को 25 लाख की आर्थिक मदद और नौकरी


नागपुर: बाजारगांव स्थित सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में हुए भीषण विस्फोट में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों को राज्य सरकार और कंपनी प्रबंधन ने बड़ी राहत दी है। प्रत्येक मृतक मजदूर के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है, इसके साथ ही, मृतक की पत्नी को जीवनभर हर महीने 15,000 रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। साथ ही पीड़ित परिवारों को और भी मजबूती देने के लिए, उनके एक योग्य सदस्य को कंपनी में स्थायी नौकरी दी जाएगी।

ज्ञात हो कि, चार सितंबर को आधी रात में नागपुर-अमरावती रोड पर बाजारगांव स्थित फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया था। इस ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो गई थी, वहीं १८ लोग घायल हुए थे। जिनका इलाज नागपुर शहर के विविध अस्पतालों में किया जा रहा है। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया। फक्ट्री में हुआ धमाका इतना भीषण था कि, कंपनी के अंदर से मलबा राजमार्ग पर आकर गिरा था।

कंपनी में यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह के हादसे हुए और उसमें लोगों की जान गई। दिसंबर 2023 में भी इसी तरह का हादसा हुआ था। जिसमें नौ लोगों की मौत हुई थी। लगातर होती घटनाओं से एक बार फिर कंपनी के अंदर काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछली बार हुई दुर्घटना के बाद सरकार और प्रशासन से इस मामले की गहन जांच करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई थी।