logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

उपराजधानी के फुटपाथ हुए गायब, चलना तो छोड़िये दिखाई तक नहीं देते


नागपुर: साल 2000 का समय उपराजधानी बेहद नए कलेवर में तब्दील होता दिखाई दे रहा है। सड़क चौड़ीकरण के साथ आम जनता के लिए पैदल चलने के लिए फूटपाथ बनाएं गए। लेकिन दो दशक बाद शहर के फूटपाथ गायब हो चुके हैं। चलने के लिए तो छोड़िये, शहर में फूटपाथ तक दिखाई नहीं दे रहा है। शहर के समाजसेवी संगठन द्वारा किये गए सर्वे से हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। जिसके तहत शहर के विभिन्न हिस्सें के 3000 से ज्यादा फूटपाथ गायब हो गए हैं। या तो इन पर अतिक्रमण किया गया है या तो निर्माण के नाम पर तोड़ दिया गया है। 

करोड़ों की लागत से बने फुटपाथ वैसे तो नागरिकों के चलने के लिए होते हैं, लेकिन असल में इनका इस्तेमाल फेरीवाले, छोटे दुकानदार और सब्जी विक्रेता करते हैं। इस संबंध में सिविक एक्शन ग्रुप (सीएजी) ने शहर के विभिन्न हिस्सों का सर्वेक्षण किया और सच्चाई सामने रखी। शहर में पैदल यात्रियों के लिए, नगर निगम, नागपुर सुधार ट्रस्ट ने विभिन्न क्षेत्रों में 300 किमी फुटपाथ का निर्माण किया है। इसका 70 फीसदी हिस्सा फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लिया गया है। बाजार क्षेत्रों में 90 प्रतिशत फुटपाथ पर छोटे विक्रेताओं का कब्जा है।

सबसे ज्यादा अतिक्रमण पूर्व और मध्य नागपुर में है। अगला क्रम दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम नागपुर में बस्तियों का है। नागपुर में अतिक्रमण की समस्या बहुत बड़ी है। रेहड़ी-पटरी वालों पर कार्रवाई होने के बाद वे फिर उसी जगह पर आ जाते हैं। 'वीआईपी' दौरे के दौरान उन्हें अस्थायी रूप से हटा दिया जाता है। यदि मनपा और पुलिस सख्ती दिखाए तो एक भी रेहड़ी-फड़ी वाला यहां नहीं बैठ पाएगा। लेकिन, ऐसा नहीं होता। सीएजी का आरोप है कि यह खेल सालों से ऐसे चल रहा है जैसे फेरीवालों और मनपा अधिकारियों के बीच कोई समझौता हो। सिविक एक्शन ग्रुप (सीएजी) के विवेक रानाडे ने कहा कि प्रशासन को इस संबंध में नीति तय करनी चाहिए।