logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

हिंगणा एमआईडीसी क्षेत्र में कपूर फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान; दमकल की तीव्र कार्रवाई से टला बड़ा हादसा


नागपुर: नागपुर के हिंगणा एमआईडीसी क्षेत्र  स्थित मयूर इंडस्ट्रीज नाम की कपूर बनाने वाली फैक्ट्री में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग करीब साढ़े तीन बजे के आसपास लगी। हालांकि जब तक अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचकर इस आग पर काबू  पाता तब तक लाखों रूपयों का माल जलकर खाक हो गया। 

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर  यह आग लगी उसके  पास में ही मर्सिडीज और बीवायडी कंपनियों के कार शोरूम हैं। जैसे ही यह  आग फैक्ट्री  बाहर की तरफ बढ़ने लगी पहले ही इन शोरूम के कर्मचारियों ने  कांच तोड़कर महंगी गाड़ियां बाहर निकाल लीं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।  

घटना की जानकारी मिलते ही एमआईडीसी और मनपा अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कपूर ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से भड़कती रही, जिस पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को पानी के साथ फोम का भी इस्तेमाल करना पड़ा।  

सौभाग्य से आज छुट्टी का दिन था, जिसके कारण फैक्ट्री में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था और जनहानि टल गई। हालांकि आग में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के सटीक कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।