logo_banner
Breaking
  • ⁕ अकोला में असदुद्दीन ओवैसी का विवादस्पद बयान, कहा - हमारा उम्मीदवार जीतने के बाद … ⁕
  • ⁕ Bhandara: लाखनी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी परिवहन पकड़ा, करीब 20 लाख रुपये का माल जब्त ⁕
  • ⁕ Parshivni: तीन माह में टूट गई 10 लाख की सड़क, घाटपेढ़री गांव में घटिया निर्माण करने का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच और कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ फडणवीस के अमरावती दौरे पर यशोमती ठाकुर का तीखा हमला, कहा - महायुति का उद्देश्य सिर्फ सत्ता और पैसा ⁕
  • ⁕ Bhandara: खराशी गांव में चोरों का आतंक, एक ही रात चार दुकानों में सेंध, गांव में दहशत का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: अत्याधिक ठंड का अरहर की फसल पर बुरा असर; अचलपुर तहसील में उत्पादन में बड़ी गिरावट ⁕
  • ⁕ Akola: अकोला महानगर पालिका चुनाव; भाजपा का 'नवसंकल्पनामा' ⁕
  • ⁕ चांदी के भाव में उछाल का दौर जारी; नागपुर सराफा बाजार में 2,53,500 प्रति किलो पर पहुंची चांदी ⁕
  • ⁕ Bhandara: लाखोरी गांव के पास घूम रहे तीन भालू, इलाके में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नकली एमडी बिक्री विवाद में युवक पर जान लेवा हमला, चाकू मार कर किया गंभीर रूप से घायल ⁕
Nagpur

महापरिनिर्वाण दिवस पर नागपुर और CSMT के बीच दौड़ेगी नौ एक्सप्रेस ट्रेन; इन तारीखों को दौड़ेगी ट्रेने


नागपुर: महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के अनुयायियों और अन्य यात्रियों की सुविधा हेतु मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने विशेष अनारक्षित गाड़ियों का संचालन करने की घोषणा की है। यह विशेष सेवा 04 से 08 दिसंबर 2025 तक नागपुर–मुंबई और मुंबई–नागपुर रूट पर चलायी जाएगी, ताकि महापरिनिर्वाण दिवस के दौरान बढ़ी भीड़ को सुव्यवस्थित किया जा सके।


मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने 04, 05, 06, 07 और 08 दिसंबर 2025 को नागपुर और मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच विशेष अनारक्षित गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया है।

नागपुर से मुंबई की विशेष गाड़ियां:

  • 01260 नागपुर–CSMT एक्सप्रेस, 04.12.2025 को 18:15 बजे प्रस्थान।
  • 01262 नागपुर–CSMT एक्सप्रेस, 04.12.2025 को 23:55 बजे प्रस्थान।
  • 01264 नागपुर–CSMT एक्सप्रेस, 05.12.2025 को 08:00 बजे प्रस्थान।
  • 01266 नागपुर–CSMT एक्सप्रेस, 05.12.2025 को 18:15 बजे प्रस्थान।

ठहराव: अजनी, सेवाग्राम, वर्धा, पुलगांव, धामनगांव, बदनेरा, मुर्तिजापुर, अकोला, जलंब, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, चालीसगाँव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कसारा, कल्याण और दादर।

मुंबई से नागपुर की विशेष गाड़ियां:

  • 01249 CSMT–नागपुर एक्सप्रेस, 06.12.2025 को 20:50 बजे प्रस्थान।
  • 01253 दादर–नागपुर एक्सप्रेस, 07.12.2025 को 00:40 बजे प्रस्थान।
  • 01251 CSMT–नागपुर एक्सप्रेस, 07.12.2025 को 10:30 बजे प्रस्थान।
  • 01255 CSMT–नागपुर एक्सप्रेस, 07.12.2025 को 12:35 बजे प्रस्थान।
  • 01257 CSMT–नागपुर एक्सप्रेस, 08.12.2025 को 00:20 बजे प्रस्थान।

ठहराव: दादर, कल्याण, कसारा, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, चालीसगांव, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, जलंब, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव, पुलगांव, वर्धा, सेवाग्राम और अजनी।

मध्य रेलवे नागपुर मंडल यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और कुशल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले प्रस्थान समय और ठहराव की जानकारी आधिकारिक रेलवे वेबसाइट, NTES ऐप या पूछताछ प्रणालियों से अवश्य प्राप्त करें।