logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

छेड़छाड़ और लवजिहाद जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जरुरी है डांडिया और गरबा उत्सव में आधारकार्ड देखकर प्रवेश दिया जाये-विहिप


नागपुर- नवरात्रि के अवसर पर होने वाले डांडिया उत्सव और गरबा उत्सव के दौरान आधार कार्ड देखकर प्रवेश किये जाये। यह मांग विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजकों,पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से की गयी है.विहिप विदर्भ प्रान्त ने बाकायदा इस विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर यह मांग उठाई है.विहिप विदर्भ प्रांत के अध्यक्ष गोविंद शेंडे ने यूसीएन न्यूज़ से बातचीत करते हुए बताया की पूर्व से मिले अनुभवों के चलते हमने यह मांग उठाई है.
 

उन्होंने कहां की डांडिया और गरबा मां भगवती के प्रति आस्था,विश्वास और समर्पण प्रकट करने का एक जरिया है यह भक्ति का साधन है इसलिए जरुरी है की जिसकी माँ भगवती पर आस्था है वही ऐसे आयोजनों का हिस्सा लें.इसलिए वह मांग करते है की आधार कार्ड को देखने के बाद ही ऐसे आयोजनों में प्रवेश दिया जाये।आयोजन निजी तौर पर होते है इसलिए इस बात का ध्यान आयोजक ही रखे.हमने पूर्व के अनुभवों को देखते हुए प्रशासन ने इस मामले में संज्ञान लिए जाने का निवेदन दिया है.


शेंडे ने कहां की ऐसा होने की वजह से ऐसे आयोजनों में हिंदू लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ और लव जिहाद जैसी होने वाली घटनाओं पर रोक लगाई जा सकेगी।